1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 06:42 pm IST

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने पिछले महीने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली थी।

noida metro recruitment- India TV Hindi
noida metro recruitment

Sarkari Naukri: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने पिछले महीने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली थी। NMRC स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर, एकाउंट्स असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां करने वाला है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त, 2019 है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

रिक्त पदों का विवरण

  • स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर- 09
  • कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट- 16
  • जूनियर इंजीनियर/ इलेक्ट्रिकल- 12
  • जूनियर इंजीनियर/ मैकेनिकल-  04
  • जूनियर इंजीनियर/ इलेक्ट्रानिक्स- 15
  • जूनियर इंजीनियर/ सिविल- 04
  • मेंटेनर/ फिटर- 09
  • मेंटेनर/ इलेक्ट्रीशियन -29
  • मेंटेनर/ इलेक्ट्रोनिक और मैकेनिक- 90
  • मेंटेनर/ रेफरी और एसी मैकेनिक- 07
  • एकाउंट्स असिस्टेंट- 03
  • ऑफिस असिस्टेंट- 01

कुल पदों की संख्या

199 पद

योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के साथ डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। 

आयु सीमा
18 से 32 साल के बीच

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक लोग नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com या www.becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन