1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, इन विभागों में निकली ढेरों नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, इन विभागों में निकली ढेरों नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 04:43 pm IST

सरकारी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ,

sarkari naukari 2019 - India TV Hindi
sarkari naukari 2019 

SARKARI NAUKARI 2019:  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ,आज हम उन सभी विभागों नें कौन से पद और कितनी नौकरियां  आई हैं उसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आप किस नौकरी के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं। या फिर उस नौकरी के लिए आपके पास कितनी योग्‍यता होनी चाहिए।​

बेरोजगारों को हताश होने की अवश्यकता नहीं है। इस पूरी खबर में आपको अपने मुताबिक विभाग में कई पदों पर नौकरियों की जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं कौन से विभाग में कितनी सरकारी नौकरियां निकली हैं। और आप कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

HPPSC Recruitment 2019

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्कूल लेक्चरर के 396 पदों के लिए वेकेंसी निकाली है। वही उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य है जो हिमाचल की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास है। उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppscपर जाकर कर सकते हैं।आवेदन करने की अतिंम तिथि 30 दिसंबर है।

RSMSSB Patwari Recruitment 2019
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 4207 पटवारी पदों के लिए नोटीफिकेशन जारी की है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2020 से लेकर 19 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं। '

Maharashtra Police Recruitment 2019
महाराष्ट्र पुलिस में अनेक पदों पर नौकरियां निकली हैं। आपको बता दें  विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट mahapariksha.gov.in या mahapolice.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। कुल 1847 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया 2 दिसंबर, 2019 (शाम 7 बजे) से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आवेदन 8 जनवरी, 2020 (रात 11:59 बजे) तक ही कर सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन