1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 2020 में मिलेगें रेलवे, बैंक, पुलिस से लेकर एयर फोर्स में नौकरी के बड़े मौके, यहां देखें कहां हैं कितनी वैकेंसी

2020 में मिलेगें रेलवे, बैंक, पुलिस से लेकर एयर फोर्स में नौकरी के बड़े मौके, यहां देखें कहां हैं कितनी वैकेंसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 26, 2020 06:31 am IST

जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उन्हे हताश होने की जरूरत नही है अब। दरअसल आज हम आपको 2020 की बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे। इस खबर में हम आपको अलग अलग विभागों में निकली बड़ी भर्तियों के बारे में सटीक जानकारी देंगे

sarkari naukri 2020- India TV Hindi
sarkari naukri 2020 Image Source : INDIA TV

SARKARI NAUKARI: जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उन्हे हताश होने की जरूरत नही है अब। दरअसल आज हम आपको 2020 की बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे। इस खबर में हम आपको अलग अलग विभागों में निकली बड़ी भर्तियों  के बारे में सटीक जानकारी देंगे। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आप किस नौकरी के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं। या फिर उस नौकरी के लिए आपके पास कितनी योग्‍यता होनी चाहिए।​

 इस पूरी खबर में आपको अपने मुताबिक विभाग में कई पदों पर नौकरियों की जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं कौन से विभाग में कितनी सरकारी नौकरियां निकली हैं। और आप कब तक अप्लाई कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कहां कौन सी  बड़ी नौकरी निकली है।

2020 में मिलेगें रेलवे, बैंक, पुलिस से लेकर एयर फ़ोर्स में नौकरी के बड़े मौके, यहां देखें कहां हैं कितनी वैकेंसी

Auto Refresh
Refresh
  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    Indian Air Force Airmen Recruitment 2020

    इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) ने ग्रुप ‘X’ और ग्रुप Recruitment Y ’ट्रेड्स में एयरमेन के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य अविवाहित पुरुष (भारतीय / नेपाली) उम्मीदवार एयरमेन ग्रुप एक्स (शिक्षा प्रशिक्षक व्यापार को छोड़कर) और एयरमैन ग्रुप वाई [(ऑटोमोबाइल तकनीशियन, ग्राउंड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, भारतीय वायु सेना (पुलिस) को छोड़कर), भारतीय वायु सेना (सुरक्षा और संगीतकार) के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना के एयरमैन के आवेदन IAF Airmen की वेबसाइट www.airmenselection.cdac.in या www.careerindianairforce.cdac.in पर 02 जनवरी 2020 से शुरू होंगे। IAF एयरमैन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 है।

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    RSMSSB Patwari Recruitment 2019

    राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 4207 पटवारी पदों के लिए नोटीफिकेशन जारी की है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2020 से लेकर 19 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं। 

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    Maharashtra Police Recruitment 2019

    महाराष्ट्र पुलिस में अनेक पदों पर नौकरियां निकली हैं। आपको बता दें  विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट mahapariksha.gov.in या mahapolice.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। कुल 1847 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया 2 दिसंबर, 2019 (शाम 7 बजे) से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आवेदन 8 जनवरी, 2020 (रात 11:59 बजे) तक ही कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन