1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: आंगनवाड़ी में महिलाओं के लिए 3034 पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: आंगनवाड़ी में महिलाओं के लिए 3034 पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 04:13 pm IST

समाज कल्याण विभाग (SWD) बिहार ने एकीकृत बाल विकास सेवा प्रोग्राम के तरह आंगनवाड़ी में महिला पर्यवेक्षक (लेडी सुपरवाइजर) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं।

sarkari naukari- India TV Hindi
sarkari naukari

SARKARI NAUKARI: समाज कल्याण विभाग (SWD) बिहार ने एकीकृत बाल विकास सेवा प्रोग्राम के तरह आंगनवाड़ी में महिला पर्यवेक्षक (लेडी सुपरवाइजर) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं। भर्ती कुल 3034 पदों पर होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन  की प्रक्रिया 29 जुलाई 2019 को शुरू हुई। आवेजन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2019 है। इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी निरीक्षण हेतु सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें।

पद का नाम
महिला पर्यवेक्षक

कुल पदों की संख्या
3034 पद

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 29 जुलाई 2019
  • ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तारीख- 5 अगस्त 2019

योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

सैलरी
12,000 रुपए प्रति माह

ऐसे करें आवेदन

इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) की आधिकारिक वेबसाइट fts.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन