1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. TSLPRB Hall Ticket 2018: तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल का हॉल टिकट जारी, tslprb.in से करें डाउनलोड

TSLPRB Hall Ticket 2018: तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल का हॉल टिकट जारी, tslprb.in से करें डाउनलोड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 02:58 pm IST

तेलंगाना पुलिस कॉन्स्टेबल भर्तियों के लिए हॉल टिकट या ऐडमिट कार्ड गुरुवार 20 सितंबर, 2018 को जारी कर दिया गया है।

TS Police Constable 2018 hall ticket now available @ tslprb.in | PTI Representational- India TV Hindi
TS Police Constable 2018 hall ticket now available @ tslprb.in | PTI Representational

TSLPRB Hall Ticket 2018 : तेलंगाना पुलिस कॉन्स्टेबल भर्तियों के लिए हॉल टिकट या ऐडमिट कार्ड गुरुवार 20 सितंबर, 2018 को जारी कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस पद के लिए आवेदन किया है वे तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाकर अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐडमिट कार्ड वेबसाइट पर गुरुवार सुबह 8 बजे से उपलब्ध है। आपको बता दें कि तेलंगाना पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आपको बता दें कि उम्मीदवार 28 सितंबर 2018 की आधी रात तक अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वे support@tslprb.in पर ईमेल करके या 9393711110/9391005006 पर कॉल करके ऐडमिट कार्ड के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इस ऐडमिट कार्ड या हॉल टिकट को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक https://www.tslprb.in/Account/Login है।

यूं डाउनलोड करें TSLPRB Hall Ticket 2018:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TS Police Constable Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां से आपको लॉग इन पेज पर रि-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अब मांगे गए सारे जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका ऐडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।
  • इस ऐडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक https://www.tslprb.in/Account/Login है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन