1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. क्या देखा बौने बॉडी बिल्‍डर ने जो हो गया 6 फुट 3 इंच के किन्नर पर फ़िदा

क्या देखा बौने बॉडी बिल्‍डर ने जो हो गया 6 फुट 3 इंच के किन्नर पर फ़िदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2015 12:58 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 01:22 pm IST

नई दिल्ली: मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है.....अभी कुछ समय तक एंटन क्रॉफ्ट महिलाओं के लिए ऐसा ही सोचा करते थे। बॉडी बनाना उनका शौक़ रहा है और ज़ाहिर है ऐसे में प्यार के 

- India TV Hindi

नई दिल्ली: मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है.....अभी कुछ समय तक एंटन क्रॉफ्ट महिलाओं के लिए ऐसा ही सोचा करते थे। बॉडी बनाना उनका शौक़ रहा है और ज़ाहिर है ऐसे में प्यार के  लिए उनके पास वक़्त ही नहीं था।

लेकिन किसी ने सच ही कहा है कि प्यार कब किसी से हो जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ क्रॉफ़्ट के साथ जब उनकी नज़रे चार हुईं 43 साल की चाइना बेल से।

फ्लोरिडा में रहने वाले चार फुट चार इंच के बौने 52 साल के एंटन क्रॉफ्ट अपने वजन से चौगुना वजन उठा सकते हैं। ये करिश्मा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र व्यक्ति हैं।

चाइना छह फुट तीन इंच की ऐसी किन्नर हैं जो पैदा तो मर्द हुईं लेकिन बाद में किन्नर बन गईं।

ये दोनों मिलते ही एक दूसरे के दीवाने हो गए और पिछले छह महीनों से वो डेटिंग कर रहें हैं।

चाइना का कहना है कि उन्होने एंटन जैसे छोटे कद वाले व्यक्ति से कभी डेटिंग नहीं की। चाइना एंटन की बॉडी की कायल हैं।

एंटन कहते हैं कि उन्हें चाइना इसलिए पसंद हैं क्योंकि वो मूलतः एक मर्द थीं और अब स्‍त्री जैसा बनने की कोशिश कर रही हैं।

वो ये भी कहते हैं आजकल उनके काम करने की प्रेरणा और इच्छा शक्ति चाइना ही हैं।

दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्‍मत शख्स समझते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल