1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. जो करना है दिल में घर तो पहले जानें क्या चाहते हैं वो

जो करना है दिल में घर तो पहले जानें क्या चाहते हैं वो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 08, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 05:51 pm IST

हम अपने रिश्तें को एक अलग ही नाम दे सकते है। इसी तरह जब कोई लड़का किसी लडकी को अपना पार्टनर बनाना चाहते है तो वह उसके अंदर क्या चीज ढूढता है। जानिए इसके बारें में।

dating
dating

रोमांटिक हो
सभी यह बात चाहते है कि उसका पार्टनर जो भी हो कि थोड़ा रोमांटिक हो। उसे प्यार करने वाला हो। अधिकतर लड़कियां यही सोचती है कि किसी के साथ बैठने से या उसके साथ वक्त बिताने से ही प्यार होता है, लेकिन सच यह नहीं है हर लड़का चाहता है उसकी लाइफ पार्टनर उसके साथ केवल समय ही नहीं बिताए बल्कि कुछ रोमांटिक वक्त बिताए जिसमें हर वक्त वो उसके ही बारे में ही सोचती रहे।

बातों को अनसुना न करें
जिस तरह एक लड़की चाहती है कि उसकी हर बात को उसका पार्टनर ठीक ढंग से सुनें। उसी तरह हर लड़के की भी ख्वाहिश होती है कि उसकी हर बात को उसका पार्टनर सुनें और अपनी उसमें प्रतिक्रिया दें। तभी आपका रिश्ता हमेशा बना रहेगा।

नखरों से हो तौबा
हर लडका यह चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड बिल्कुल सुलझी हुई होनी चाहिए। वह हर बात को ठीक से समझें। हर बात कहने से पहले उसको यह न सोचना पड़े कि उसकी इस बात में वह ड्रामा करेगी। जरा-जरा सी बात में रुठ जाना। यह किसी लड़को को पसंद नहीं होता है। जिसके कराण रिश्तों में टकराव आ जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल