1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रणबीर कपूर के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं आलिया भट्ट, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा ने चुराई लाइमलाइट

रणबीर कपूर के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं आलिया भट्ट, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा ने चुराई लाइमलाइट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 05, 2020 06:59 am IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:31 am IST

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में अर्जुन कपुूर मलाइका अरोड़ा के साथ और रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ स्टनिंग अवतार में नजर आए।

arjun, malaika , ranbir kapoor ,  alia bhatt- India TV Hindi
arjun malaika and ranbir kapoor with alia bhatt Image Source : YOGEN SHAH

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सोमवार के दिन शादी के बंधन में बंध गए हैं।  मंगलवार को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। जिसमें बीटाउन के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करते दिखे। मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के साथ और रणबीर कपूर के साथ आलिया नजर आईं। उनके आते ही सबकी निगाहें उन्हीं पर जाकर टिक गईं। ये दोनों कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। देखें बॉलीवुड के चर्चित कपल किस अंदाज में आए नजर। 

arjun, malaika , ranbir kapoor , alia bhatt
arjun malaika 

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका और अर्जुन कपूर बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आए। जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। मलाइका अरोड़ा अपने फैशन से कभी भी अपने फैंस को मायूस नहीं करती है।

arjun, malaika , ranbir kapoor ,  alia bhatt
malaika arora

एक्ट्रेस रिसेप्शन में डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से रेड कलर की सिजलिंग साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ मलाइका ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मैचिंग डायमंड नेकलेस और बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

arjun, malaika , ranbir kapoor , alia bhatt
arjun kapoor

वहीं अर्जुन कपूर ग्रीन कलर के वेलवेट शेरवानी और ब्लैक कलर का पैंट पहने हुए नजर आए। इस लुक में अर्जुन कपूर बेहद स्मार्ट नजर आए। 

नीता अंबानी बेटी ईशा और बहू श्लोका के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत, राधिका भी नहीं लगी किसी से कम​

arjun , malaika , ranbir kapoor ,  alia bhatt
rambir and alia

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
वेडिंग समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत की। आलिया के लुक की बात करें तो वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ आलिया ने क्रीम कलर की एब्राइड्री चुनरी ओपन करके ओढ़ी हुई थी।

arjun, malaika , ranbir kapoor , alia bhatt
arjun malaika and ranbir kapoor with alia bhatt

आलिया के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और स्टाइलिश मांगबेदी के साथ छोटी सी बिंदी से अपने लुक को पूरा किया। इस सिंपल लुक में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

arjun, malaika , ranbir kapoor , alia bhatt
ranbir kapoor

वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वह ब्लू-व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। वह इस लुक में बेहद स्मार्ट नजर आए। 

जहां एक ओर आलिया और रणबीर एक साथ बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आए तो वहीं दूसरी ओर मलाइका और अर्जुन कपूर के आते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल