1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नीता अंबानी बेटी ईशा और बहू श्लोका के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत, राधिका भी नहीं लगी किसी से कम

नीता अंबानी बेटी ईशा और बहू श्लोका के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत, राधिका भी नहीं लगी किसी से कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 01:04 pm IST

केश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ-साथ राधिका मर्चेंट से पूरी लाइम लाइट चुरा लीं। देखें कौन किस अंदाज में आया नज़र। 

armaan wedding, nita ambani , shloka mehta, isha- India TV Hindi
nita ambani shloka mehta isha Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन की शादी गर्लफ्रेंड अनीसा अग्निहोत्री से बीती रात बहुत ही धूमधाम से हो गई। इस खास मौके में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। जहां एक ओर करीना-करिश्मा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया तो वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ-साथ राधिका मर्चेंट से पूरी लाइम लाइट चुरा लीं। देखें कौन किस अंदाज में आया नज़र। 

नीता अंबानी

नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरमान जैन की शादी में भी वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वह गोल्डन शिमरी लहंगा पहना। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स पहना हुआ था। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी से अपने लुक को पूरा किया। 

armaan wedding, nita ambani , shloka mehta, isha
neeta and isha ambani

ईशा अंबानी
ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ नजर आईं। ईशा के लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसमें मल्टीकलर धागे से इंब्राइड्री थी। इस लुक के साथ ईशा से खूबसूरत चोकर नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। ईशा इस लुक में बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। 

कजिन अरमान जैन की शादी में करीना-करिश्मा का दिखा साड़ी लुक, कियारा से लेकर तारा तक नज़र आईं बेहद खूबसूरत

armaan wedding, nita ambani , shloka mehta, isha
shloka mehta and akash ambani

श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी के साथ खूबसूरत अंदाज में पहुंची। उन्होने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से मल्टीकलर लहंगा पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ श्लोका ने डायमंड चोकर और ईयररिंग्स ते साथ मांगबेदी पहनी।  श्लोका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को स्टाइलिश बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही माथे में छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती को कोई गुना बढ़ा रही थीं। 

कजिन अरमान जैन के प्री वेडिंग सेरेमनी में करिश्मा कपूर का दिखा स्टनिंग अंदाज, ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं खूबसूरत

armaan wedding, nita ambani , shloka mehta, isha
radhika marchent

राधिका मर्चेंट
अरमान जैन की शादी में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। राधिका ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से ऑफ व्हाइट कलर का फ्लोरल लहंगा पहना हुआ था। इस लुक के साथ राधिका से लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ ग्रीन कलर का रानीहार और मैचिंग ईयररिंग्स पहनी हुई थीं। इस लुक में राधिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल