1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मौनी रॉय ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले दिखाया 'साड़ी लव', तस्वीरों में लग रहीं बला की खूबसूरत

मौनी रॉय ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले दिखाया 'साड़ी लव', तस्वीरों में लग रहीं बला की खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2021 07:49 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 07:53 pm IST

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROY

बला की खूबसूरत मौनी रॉय अपनी अदाओं के अलावा अपने लुक्स से भी लोगों का दिल पलभर में जीत लेती हैं। हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। 

इन तस्वीरों में मौनी ग्रे कलर की शिमरी साड़ी पहनी हुई हैं और उसी से मैचिंग बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ ही लाइट मेकअप किया है जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 

Mouni Roy
Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROYMouni Roy

मौनी ने साड़ी में तरह-तरह के पोज देते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'मेरा कभी ना खत्म होने वाला साड़ी लव।' 

तस्वीरों में लाइट कलर की साड़ी के साथ मौनी के लुक्स में उनका आई मेकअप काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इसके साथ ही ओपन हेयर उनके लुक को और भी खास बना रहा है।  

मौनी 'बिग बॉस 14' में 'वीकेंड का वार' में हाल ही में पहुंची थीं। इस मौके पर मौनी ने शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान के साथ डांस भी किया। इस मौके पर भी मौनी ने यही साड़ी पहनी थी जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल