1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Happy Birthday The Great Khali: 18 नंबर के जूते पहनते हैं द ग्रेट खली, खाते हैं 30 रोटियां

Happy Birthday The Great Khali: 18 नंबर के जूते पहनते हैं द ग्रेट खली, खाते हैं 30 रोटियां

 Published : Aug 27, 2019 12:20 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 12:24 pm IST

Happy Birthday The Great Khali: 'आप की अदालत' में खली ने रजत शर्मा से अपनी उपलब्धियों को लेकर भी बात की।

Happy Birthday The Great Khali- India TV Hindi
Happy Birthday The Great Khali

Happy Birthday The Great Khali: द ग्रेट खली ने रेस्लिंग में अच्छे अच्छे पहलवानों के छक्के छुड़ा दिए हैं। खली आज 47 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। 7 फीट और 1 इंच लंबे द ग्रेट खली भारत के इकलौते वर्ल्ड हैवीवेट रेस्लिंग चैंपियन है। साल 1972 में हिमाचल प्रदेश के धीरैना में जन्मे महाबली खली ने बहुत मेहनत की जिसके बाद वो द ग्रेट खली बन पाए हैं। बचपन से ही खली का शरीर उनके भाई बहनों और दोस्तों से बड़ा था। उनकी खुराक भी बाकी लोगों से ज्यादा थी। 

इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' में खली मेहमान बनकर आ चुके हैं। उनके इस एपिसोड का वीडियो रजत शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए द ग्रेट खली को जन्मदिन की बधाई दी है। इस इंटरव्यू में खली ने बताया कि वो 18 नंबर के जूते  पहनते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी खुराक सामान्य आदमी से ज्यादा है।

बता दें, द ग्रेट खली का शरीर बचपन से बड़ा था और उनके नाप के जूते चप्पल गांव में नहीं मिलते थे। इसकी वजह से वो गांव से दूर जाकर एक मोची से अपने लिए जूते चप्पल बनवाते थे। बड़े होने पर उन्होंने रेस्लिंग की दुनिया में कदम रखा। बता दें, खली का पूरा नाम  दलीप सिंह राणा है। 

द ग्रेट खली ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत लाइफ पार्टनर ढूंढ़ने में हुई। उनको सुंदर हमसफर मिली लेकिन दोनों में लंबाई का बहुत फर्क है। खली ने साल 2002 में हरमिंदर कौर से शादी की थी, खली की पत्नी की लंबाई 5 फीट 8 इंच है। दोनों की एक बेटी भी है।

Also Read:

सनी देओल के बेटे करण की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, रोमांस करते आए नजर

#DhagalaLagali: 'ड्रीम गर्ल' के गाने के लिए साथ आए आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख, देखिए Teaser

फ़िल्म 'छिछोरे' का नया गाना 'वो दिन' हुआ रिलीज, बीते दिनों की खूबसूरत यादें हो जाएंगी ताज़ा!

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल