1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा प्रमोशन के दौरान एक जैसे आउटफिट्स में आईं नजर, आप बताएं कौन लग रहा है ज्यादा Better

परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा प्रमोशन के दौरान एक जैसे आउटफिट्स में आईं नजर, आप बताएं कौन लग रहा है ज्यादा Better

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 24, 2019 07:37 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 07:38 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा एक जैसे ही आउटफिट्स में नजर आईं। आप बताएं पुनीत बालन के आउटफिट्स में कौन लग रहा है Better?

sonakshiand parineeti  - India TV Hindi
sonakshiand parineeti 

Sonakshi Sinha Or Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक ऐसी जगह है। जहां से फिल्मों के साथ-साथ फैशन सेंस का अपना ही एक अलग ट्रेंड सामने निकल कर आता है। ऐसे में अगर कोई एक्ट्रेस किसी के लुक को कॉपी करें तो अब कोई बड़ी बात नहीं है। अब इस ट्रेंड में सोनाक्षी सिंहा और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हो चुकी हैं।

जहां परिणीति चोपड़ा 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में जी तोड़ से जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा भी 'खानदानी शाफाखाना' के प्रमोशन में बिजी है। दोनों एक्ट्रेस एक से बढ़ एक लुक में नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों का एक लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक जैसे ही आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा के शो में फैशन डिजाइनर पुनीत बालन के डॉटेड प्रिटं प्लाजो और स्विपिंग जैकेट के साथ ब्लैक कलर का कॉप टॉप पहने हुए नजर आईं थी।

इस लुक के साथ सोनाक्षी ने सिल्वर नेकलेस और रिंग्स पहनी हुई थी। इसके साथ ही न्यूड लिपस्टिक के साथ बोल्ड मेकअप और ओपन हेयर में काफी हॉट नजर आ रही थी।

वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के लिए सीरियल 'कुंडली भाग्य' के सेट में पहुंची। उन्होंने भी सोनाक्षी की तरह की प्रिंटेड प्लाजो और जैकेट पहने हुआ था।

इस लुक के साथ उन्होंने डीप ब्लाउज के साथ लाइट मेकअप औैर न्यूड लिपस्टिक के साथ कर्ल ओपन हेयर किए हुए थे।

दोनों के लुक की बात करें सोनाक्षी से अपने आउटफिट्स के सा मेकअप और ज्वैलरी कैरी की हुई थी। जो कि उनके एकदम हटकर लुक दे रहा है।

परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शाफाखाना भी 2 अगस्त को ही रिलीज हो रही है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल