1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेखा ने एक बार फिर चलाया अपने लुक का जादू, अरमान जैन-अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में दिखीं बेहद खूबसूरत

रेखा ने एक बार फिर चलाया अपने लुक का जादू, अरमान जैन-अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 05, 2020 08:07 am IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:16 am IST

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अरमान जैन-अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

rekha, armaan wedding reception- India TV Hindi
rekha Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी कपूर खान के बेटे अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची। रेखा ये बात अच्छे से जानती हैं कि कब और कैसे उन्हें ग्लैमरस लुक में नज़र आना है। अरमान जैन की शादी इस समय बी टाउन की सबसे चर्चित शादी मानी जा रही है। जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां और करीबी दोस्त शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन में जब रेखा से एंट्री ली तो सबकी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई। 

रेखा ने अरमान जैन के रिसेप्शन में ग्रैंड एंट्री ली। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी। जिसमें पीच कलर का चौड़ा बॉर्डर था। इस लुक के साथ हमेशा की तरह लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए हुए नज़र आईं। इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन ब बनाकर उसके ऊपर गजरा लगाया हुआ था। 

rekha, armaan wedding reception
rekha

रेखा की ज्वैलरी एक्ससेरीज की बात करें तो उन्होंने चोकर नेकलेस के साथ 2 अन्य खूबसूरत नेकलेस पहने हुए थे। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हु थे। वहीं छोटी सी पोटली बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

रणबीर कपूर के साथ स्टनिंग अवतार में नज़र आईं आलिया भट्ट, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा ने चुराई लाइमलाइट

rekha, armaan wedding reception
rekha

उमराव जान रेखा के इस लुक से हर किसी के दिल को आसानी से चुरा लिया। रेखा एक ऐसी अभिनेत्री है जो हमेशा बनारसी या फिर सिल्क की शानदार साड़ियों में नजर आती है और हर एक लुक से लोगों को अपना फैन बना देती हैं। 

rekha, armaan wedding reception
rekha

rekha, armaan wedding reception
rekha

रेखा के इस लुक को देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि अब उनकी उम्र हो चली है। वह हर बार भरपूर एनर्जी के साथ सामने आती है जिन्हें देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती और अदा का कायल हो जाता है। 

नीता अंबानी बेटी ईशा और बहू श्लोका के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत, राधिका भी नहीं लगी किसी से कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल