1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonam Kapoor Wedding: दुल्हन के लिबास में सोनम कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी खास तस्वीरें

Sonam Kapoor Wedding: दुल्हन के लिबास में सोनम कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी खास तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 12:14 pm IST,  Updated : May 08, 2018 02:33 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लंबे टाइम से रहे ब्वॉयफ्रेंड आंनद आहूज के साथ आज मुंबई में सात फेरे लेंगी। सोनम की दुल्हन के अवतार में पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इस फोटो में सोनम लाल लहंगे में किसी कयामत से कम नहीं लग रही हैं।

SONAM KAPOOR AND ANAND AHUJA wEDDING- India TV Hindi
SONAM KAPOOR AND ANAND AHUJA

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लंबे टाइम से रहे ब्वॉयफ्रेंड आंनद आहूज के साथ आज मुंबई में सात फेरे लेंगी। सोनम की दुल्हन के अवतार में पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इस फोटो में सोनम लाल लहंगे में किसी कयामत से कम नहीं लग रही हैं। 

sonam kapoor
sonam kapoor

बता दें कि सोनम कपूर का ड्रेस डिजाइन किया है अनुराधा वकील ने। इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम की कई फोटो पोस्ट की गई है। जिसमें अनुराधा वकील को टैग किया गया हैइस लुक में सोनम की किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

बता दें कि सोनम के पिता अनिल कपूरऔप कजिन अंशुला कपूर सेरेमनी के लिए बैंडस्टैंड पहुंच चुके हैं। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में पूरी होगी। खास बात ये हैं कि पंजाबी रीति-रिवाज से हो रही इस वेडिंग के लिए वैन्यू पर गुरू ग्रंथ साहब रखा गया है। लोकेशन के पिंक एंड व्हाइट कलर के फ्लॉवर थीम से सजाया गया है।

सोनम की शादी में धीरे-धीरे सारे सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं। बॉनी कपूर अपनी दोनों बेटी खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे। खुशी ने यैलो कलर का लहंगा पहना हुआ है वही जाह्नवी पिकं कलर के लहंगे में बहुत ही सुंदर लग रही थी। इसके साथ ही जाह्नवी से बहुत ही सुंदर हेयर स्टाइल किया हुआ है।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी पिंक कलर के लहंगे में पहुंची थी। वहीं ज्वैलरी में ग्रीन कलर कुंदन के साथ नेकलेस पहना हुआ है। वहीं दूसरी जैकलीन फर्नांडिस भी पिंक लहंगे में नजर आईं।

स्वरा भास्कर की बात करें तो वह अबु जानी-संदीप खोसला द्ववारा डिजायन किया हुआ लंहगा पहना हुआ है। जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल