1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खुशखबरी! अब सिर्फ एक क्लिक से दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट आपके घर पर, जानिए कैसे

खुशखबरी! अब सिर्फ एक क्लिक से दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट आपके घर पर, जानिए कैसे

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 16, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 03:52 pm IST

अब दिल्ली की फेमस शॉपिंग डेस्‍टि‍नेशन सरोजिनी नगर अब ऑनलाइन हो गया है। इसका मतलब है कि अब आपको शॉपिंग के लिए सरोजनी जाने की जरुरत नहीं है। आप देश के किसी भी कोने पर हो बस अपने जरुरत का सामना ड्रेसेस, फुटवियर, एक्सेसरीज आदि आसानी से चुन सकते है..

sarojini nagar market- India TV Hindi
sarojini nagar market

नई दिल्ली: शॉपिंग का नाम सुनते ही हर काम हम छोड़ देते है और खरीददारी के लिए निकल जाते है। ऐसा ही एक दिल्ली का मार्केट है सरोजनी। जो कि हर किसी के लिए चहेता है। कहा जाता है कि अगर आपने इस मार्केट से शॉपिंग नहीं की, तो फिर किया गया। यहां पर आपको अच्छी चीजें कम दामों में आसानी से मिल जाती है।

अगर आप भी शॉपिंग के दीवाने है, तो हम आपको बता दें कि अब सिर्फ एक क्लिक में मार्केट आपके घर में होगी। चौंक गए न कि यह कैसा हो सकता है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा हो गया है अब दिल्ली की फेमस शॉपिंग डेस्‍टि‍नेशन सरोजिनी नगर अब ऑनलाइन हो गया है। इसका मतलब है कि अब आपको शॉपिंग के लिए सरोजनी जाने की जरुरत नहीं है। आप देश के किसी भी कोने पर हो बस अपने जरुरत का सामना ड्रेसेस, फुटवियर, एक्सेसरीज आदि आसानी से चुन सकते है।

onlinesarojininagar.com ऑनलाइन स्‍टोर से आप सरोजनी में मिलने वाली चीजों को आसानी से देख सकते है। इस कंपनी का दावा है कि वह अपने स्टोर में किफायती दाम में वह हर चीज रखी है, जो आपको सरोजनी मार्केट में मिलती है।

इस साइड में रोजाना या सप्ताह में नए डिजाइंस अपलोड किया जा रहे है। इस साइट में आपको 300 से लेकर 600 के अंदर तक की ड्रेसेस आसानी से मिल जाएगी।

अब आपको सरोजनी जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, लेकिन जो बात वहां जाकर बोलने में है 'भाईया पैसे थोड़े कम करों, बहुत मंहगा लगाया है' वो बात आपको इस साइट में नहीं मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल