1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ट्रेंडी बैग लेकर मां सोनी राजदान के साथ लंच पर निकली आलिया भट्ट, इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ट्रेंडी बैग लेकर मां सोनी राजदान के साथ लंच पर निकली आलिया भट्ट, इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 14, 2018 08:16 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 08:17 am IST

अलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के काफी करीब है इसलिए वह फिल्म राजी के हिट होने के बाद अपनी मां के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं। जानिए साथ में लिए लैदर बैग की क्या है कीमत..

Alia Bhatt fendi roma bag price- India TV Hindi
Alia Bhatt

नई दिल्ली: फिल्म 'राजी' में अपनी एक्टिंग से आलिया भट्ट दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब रहीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जहां आलिया की एक्टिंग की सभी तारीफें कर रहे हैं वहीं उनके नाम अब एक और रिकॉर्ड कायम हो गया है।

 

दरअसल, आलिया ना केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बल्कि ट्रेंडी लुक्स के जरिए भी ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही हैं तभी तो वो ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गई हैं।

वहीं दूसरी ओर अलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के काफी करीब है इसलिए वह फिल्म राजी के हिट होने के बाद अपनी मां के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं।

इन दिनों आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र और कलंक' की शूटिंग में काफी व्यस्त है, लेकिन अपनी मां के लिए समय निकालकर मुंबई के चाइनीज रेस्त्रा में नजर आईं।

Alia Bhatt with mom
Alia Bhatt with mom

इस मौके में आलिया ने लाइट पिंक कलर का पाकिस्तानी कुर्ते के साथ व्हाइट पैंट पहना हुआ था। वहीं उनकी मां सोनी से ऑरेंज कलर का प्रिंटेड शर्ट के साथ व्हाइट एंकल कट का पैंट पहना हुआ था। दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहें थे।

इस खास मौके में एक चीज बहुच ही अलग थी। वह था आलिया भट्ट का यैलो कलर का बैग। जी हां जो उन्हें और भी स्टाइलिश बना रहा था।  आपको बता दें कि आलिया भट्ट Fendi Roma ब्रांड का Mini backpack in yellow leather bag लिए हुए है। जिसकी कीमत लाखों में है।

Alia Bhatt fendi roma bag price
Alia Bhatt fendi roma bag price

जी हां इस छोटे से लैदर बैग की कीमत €1.390 यानी कि करीब 1,10,699 रुपए है।

आलिया महंगी ड्रेसेस और एक्सेसरीज के लिए भी जानी जाती है। इन दिनों आलिया रणबीर कपूर से रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल