1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मां दुर्गा का जाप करते समय न करे ये गलतियां, होगा अशुभ

मां दुर्गा का जाप करते समय न करे ये गलतियां, होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2015 08:10 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 08:19 pm IST

नई दिल्ली: अगर आपको किसी भी देवी या देवता को प्रसन्न करना है तो आपके श्रृद्धानुसार जाप करने से वो जल्द ही प्रसन्न हो जाते है, लेकिन क्या आप जानते है कि जप-तप करने में

नवरात्र स्पेशल: मां...- India TV Hindi
नवरात्र स्पेशल: मां दुर्गा का जाप करते समय न करे ये गलतियां

नई दिल्ली: अगर आपको किसी भी देवी या देवता को प्रसन्न करना है तो आपके श्रृद्धानुसार जाप करने से वो जल्द ही प्रसन्न हो जाते है, लेकिन क्या आप जानते है कि जप-तप करने में जरा सी गलती आपके पूरें पुण्य कर्मो में पानी फेर देती है। इसलिए इनकी पूजा करने के लिए विधि-विधान बहुत ही जरूरी है। विधि-विधान से किया हुआ जप से जल्द ही आपको फल भी मिलता है। पुराणों में इसके बारें में बहुत ही गहराई से बताया गया है। जिसका पालन कर आप अपने घर में खुशहाली, धन-समृद्धि ला सकते है। जानिए पुराणों में ऐसे कौन से बातें बताई गई है जिनको जप करते समय कभी भी भूलना नही चाहिए।

ये भी पढ़े- मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर जहां पर नही है कोई भी मूर्ति

उबासी न लें

आलस्य की एक निशानी उबासी भी है। जब आप नींद से जगें हो तब आपको उबासी या जंभाई आती है। इसलिए पूजा करते समय यह काम करना वार्जित है। इसीलिए हिंदू पुराणों में कहा गया है कि पूजा-अर्चना का काम सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके कर लेना चाहिए। जिससे आपका आलस्य आपसे दूर रहे और आप शांत मन से पूजा कर सकें।

खांसी
किसी भी देवी-देवताओं को प्रसन्न करना  कोई मुश्किल काम नही है। इन्हें जप-तप से आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है, लेकिन आपकी एक गलती आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए जब भी आप मां का जाप करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आपको खांसी या छींक न आए। इससे आप अपवित्र हो जाएगे। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो तुरंत जाकर हाथ-पैर धुल कर जाप करें तभी आप दोबारा जाप करें।

ये भी पढ़े- दिन के अनुसार करें दुर्गा सप्तशती पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल