1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पूरे दिन होठों पर टिकी रहेगी लिपस्टिक, बस अपनाएं ये आसान तरीके

पूरे दिन होठों पर टिकी रहेगी लिपस्टिक, बस अपनाएं ये आसान तरीके

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 18, 2023 12:03 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 12:03 am IST

Makeup Tips: हर महिला चाहती हैं कि उसकी लिपस्टिक होठों पर दिनभर बनी रहे। इसके लिए वो काफी महंगे लिपस्टिक भी खरीदने से पीछे नहीं हटती हैं। लेकिन आप इन ट्रिक्स की मदद से कोई भी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बना सकती हैं।

Lipstick Hacks- India TV Hindi
Lipstick Hacks Image Source : FREEPIK

Makeup Tips: महिलाओं को मेकअप करना बेहद ही पसंद होता है। वहीं कई महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें कोई एक चीज जैसे-लिपस्टिक, काजल या सिर्फ फाउंडेशन लगाना पसंद होता है। जिन महिलाओं को लिपस्टिक लगाना काफी भाता है वो इसे खरीदते समय कई तरह की चीजें चेक करती हैं। होठों पर लंबे समय तक लिपस्टिक टिकी रही ये हर महिला की इच्छा होती है, क्योंकि कई बार टचअप करने का समय बिल्कुल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से एक सिंपल लिपस्टिक भी आपके होठों पर दिनभर टिकी रहेगी।

1. कोई भी लिपस्टिक होठों पर लगाएं और फिर उसपर थोड़ा सा लूज पाउडर डैब करें। इसके बाद होठों को टिशू पेपर से पकड़ें। एक बार फिर इसे दोहराएं। आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक चलेगी।

2. अगर आपकी लिपस्टिक होठों पर फैल जाती है तो आप लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। आप वॉटर प्रूफ लिपलाइनर भी लगा सकती हैं। 

3. अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक पूरे दिन चले तो होठों पर फाउंडेशन लगाएं। लिपस्टिक से पहले होठों पर फाउंडेशन अप्लाई करें और फिर लिपस्टिक लगाएं।  आपके लिप्स मॉइस्चराइज्ड और हाइड्रेट होना चाहिए।

4. आजकर मार्केट में तरह-तरह की लिपस्टिक आ चुकी है। आप चाहे तो मार्केट से अच्छे ब्रांड की कोई मैट लिपस्टिक भी खरीद सकती हैं। यह लंबे तक होठों पर टिकी रहती है।

सर्दियों में होठों को कैसे रखें मुलायम

  1. रोजाना रात में होठों पर मलाई लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। इससे आपके होंठ कोमल रहेंगे।
  2. होठों पर लिप बाम लगाकर सोएं।
  3. लिपस्टिक को हमेशा क्लीजिंग क्रीम या जैल से हटाएं।
  4. होंठो पर  बादाम का तेल या क्रीम लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपके होंठो काफी मुलायम हो जाएंगे।
  5. रूखे और फटे होठों पर शहद और चीनी से बना स्क्रब करें। होठों कोमल रहेगा और रूखापन दूर होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

ये भी पढ़ें-

छाती में ठंड लगने से पसलियों में हो सकती है सूजन, सर्दी बढ़ने के साथ बचाव के लिए अपनाएं ये 4 दादी नानी के नुस्खे

सुबह खाली पेट अंडा खाना सेहत के लिए है कितना सही? जानें नाश्ते में इसे खाने का फायदा और सही तरीका

ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने में कमल के फूल का फेशियल है बेहद असरदार, लगाते ही शीशे की तरह चमकने लगेगी स्किन

नारियल तेल में पका कर बालों में लगाएं इस पेड़ का पत्ता, खुजली-डैंड्रफ समेत पीछा छोड़ देंगे बालों की ये 3 समस्याएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल