1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Eid-ul-fitr 2021: ईद के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज और ग्रीटिंग्स के साथ ऐसे करें विश

Eid-ul-fitr 2021: ईद के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज और ग्रीटिंग्स के साथ ऐसे करें विश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 13, 2021 08:56 am IST,  Updated : May 13, 2021 08:56 am IST

दुनियाभर में ईद का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे ईद मुबारक कहते हैं।

eid-ul-fitr 2021 - India TV Hindi
ईद मुबारक  Image Source : INDIA TV

Happy Eid ul Fitr 2021: ईद का त्योहार रमजान के पवित्र महीने का अंत है। दुनियाभर में ईद के  पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं। ईद पर बधाई देने का अपना अलग ही रिवाज है। इंटरनेट के दौर में बधाई देना बहुत ही आसान हो गया है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मशहूर कोट्स, संदेश, मैसेज जिन्हें आप फेसबूक या व्हाट्सएप के माध्यम से अपने करीबी मित्रों और जानने वालों को भेज कर कह सकते हैं ईद की मुबारक बात दे सकते हैं। 

रात को नया चांद मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।

 

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए,
ईद मुबारक। 

 

चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है इस ईद वो मिल जाए आपको ।  


सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल