1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सेना के जवानों ने घोड़े के ऊपर किए 30 से ज्यादा अनोखे योगासन, देखें अद्भुत VIDEO

सेना के जवानों ने घोड़े के ऊपर किए 30 से ज्यादा अनोखे योगासन, देखें अद्भुत VIDEO

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 05:13 pm IST

Yoga Day 2019: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आया हैं। जहां घोड़े पर सवार होकर योग किया जा रहा है। सहारनपुर कैंट के भारतीय सेना के जवान घोड़ों की पीठ पर योग की मुश्किल आसन करते नज़र आ रहे हैं। जो कि आपने आप पर एक अद्भुत दृश्य था।

Yoga Day- India TV Hindi
Yoga Day

Yoga Day 2019: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आया हैं। जहां घोड़े पर सवार होकर योग किया जा रहा है। सहारनपुर कैंट के भारतीय सेना के जवान घोड़ों की पीठ पर योग की मुश्किल आसन करते नज़र आ रहे हैं। जो कि आपने आप पर एक अद्भुत दृश्य था।

21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों में योग को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। इस वीडियों में आप देखेंगे कि भारतीय सेना के जवान घोड़ों की पीठ पर योग की मुश्किल मुद्राएं करते नज़र आ रहे हैं। यूपी के सहारनपुर पर आर्मी के रिमाऊंट वेटेनरी कोर (आरवीसी) के रिमाऊंट ट्रेनिंग डिपो में इस अनोखे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अभी तक आपने सबसे ऊंचे और बर्फीले स्थानों पर लोगों को योग करते हुए देखा होगा लेकिन घोड़े की पीठ पर योगासन करते हुए आज पहली बार देखेंगे। दरअसल यह है विश्व में पहली बार भारतीय सेना व मोक्षायतन योग संस्थान का साझा प्रयोग जिसे नाम दिया गया है अश्वारोही योग।

आज तक विश्व में कई प्रकार के योग देखने को मिले हैं। बड़े-बड़े योगाचार्य ने कई प्रकार के नए-नए योगासन का  प्रयोग किया है लेकिन आज सहारनपुर में योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने रिमाउंट डिपो में विश्व में प्रथम बार भारतीय सेना के जवानों को घोड़ों की पीठ के ऊपर बैठाकर योग कराया, जिसे उन्होंने अश्वारोही योग का नाम दिया है। अश्वारोही योग का प्रारंभ रिमाउंट डिपो सहारनपुर में किया गया।

रिमाउंट डिपो के के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह ने बताया कि हमारी सेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमेशा ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि सेना से घोड़ों का बहुत पुराना नाता है, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग गुरु के द्वारा घोड़ों पर यह प्रयोग किया है, जिसमें घोड़ों के साथ योगा किया गया है और मेरा मानना है यह शायद देश ही नहीं पूरे विश्व में घोड़ों के साथ प्रथम बार किया गया योग है।

योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने बताया कि योग वह माध्यम है जिससे जीवन में हर चीज प्राप्त की जा सकती है, उन्होंने कहा कि योग और मन का बहुत पुराना रिश्ता है एवं मन को घोड़े समान बताया गया है जो बड़ा ही चंचल है तो यदि मन को काबू कर लिया जाए तो घोड़े को भी काबू किया जा सकता है, जैसे घोड़ा एक स्थान पर नहीं रुक सकता है उसी प्रकार मन भी इधर-उधर भटकता रहता है, मन को एकाग्र करने के लिए ही योग किया जाता है,

सेना के जवानों के साथ घोड़े के साथ किया गया योग विश्व में पहली घटना है जो यहां आज योग के द्वारा हुई है, आज विश्व में पहली बार घोड़ों के साथ सैनिकों ने एक घंटा योग किया है जो कि विश्व में पहली बार हुआ है।

ये भी पढ़ें-

International Yoga Day 2019: दुबलेपन से है परेशान, तो लगातार 1 माह ये 2 योगासन करके बढ़ाए वजन

International Yoga Day 2019: PM मोदी से जानें भद्रासन, नाड़ीशोधन, ध्यान और सेतु बंधासन करने के फायदे और तरीका

International Yoga Day 2019 : इस कारण 21 जून को मनाया जाता है विश्व योग दिवस, इस बार की है खास थीम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल