1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्रिसमस पर सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को दीजिए ये स्पेशल गिफ्ट, हमेशा याद रखेंगे

क्रिसमस पर सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को दीजिए ये स्पेशल गिफ्ट, हमेशा याद रखेंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2019 11:14 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 11:25 am IST

घर में बच्चों को खुश करना है तो इस क्रिसमस पर सीक्रेट सेंटा बनकर उन्हें गिफ्ट दीजिए...क्रिसमस का मजा दुगना हो जाएगा।

Merry Christmas gift ideas- India TV Hindi
मैरी क्रिसमस गिफ्ट आइडिया

पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम मची है। ऐसे में आप क्रिसमस पार्टी और आपके बच्चे सेंटा का इंतजार कर रहे होंगे। दफ्तरों में क्रिसमस पार्टी की तैयारियां हो रही हैं और दूसरी तरफ बच्चे आधी  रात को सजी हुई बग्घी से आने वाले सेंटा से क्या मिलेगा, ये इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी सीक्रेट सेंटा बनकर  बच्चों को उपहार देना चाह रहे हैं  और तय नहीं कर पा रहे कि क्या देना चाहिए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। 

छोटे बच्चों को सीक्रेट सेंटा  बनकर ऐसे गिफ्ट्स दें जो उन्हें मस्ती से भर दें और उनकी नॉलेज भी बढ़ाएं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही क्रिसमस उपहारों के  बारे में जिन्हें सेंटा बनकर आप अपने बच्चों को दे  सकते हैं। 

किड्स लैपटॉप

kids laptop
किड्स लैपटॉप

छोटे बच्चों को किड्स लैपटॉप दीजिए। वो बच्चे जो एल्फाबेट्स सीख रहे हैं, शब्द  बनाना  सीख रहे हैं, उन्हें इस खेल में बड़ा मजा आएगा। इतना ही नहीं किड्स लैपटॉप में पोएम्स भी होती हैं और बच्चे इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। दूसरी तरफ बच्चे लैपटॉप लेकर जब खेलेंगे तो वो खुद को आपकी तरह महसूस करेंगे।

रोबोट्स इंजीनियर

robot engineering game
रोबोट इंजीनियरिंग गेम

जी हां, सात से 15 साल तक के बच्चों को रोबोटिक्स इंजीयरिंग दे। इससे बच्चे की तार्किक शक्ति बढ़ती है। वो रोबोट बनाएगा औऱ मैथ में उसका ध्यान भी बढ़ेगा और खेल खेल में वो काफी कुछ सीख सकता है। 

डॉयनासोर बुक 

3d dinosaur book
डायनासौर बुक

डॉयनासोर की उत्पत्ति की 3डी बुक आपको बाजार से मिल जाएगी। डायनासोर हमेशा से बच्चों के लिए उत्सुकता का केंद्र रहे हैं। वो कैसे दुनिया में आए, कैसे गायब हो गए.कौन  सा डायनासोर किस प्रजाति का है, उनकी थ्री डी तस्वीरें..बच्चों का मौज ले आएंगी। शिक्षा भी मिलेगी और फन का फन हो जाएगा।

फुटबाल या गिटार
आप पहले ये देखिए कि बच्चे का इंटरेस्ट किसमें है। उसी के अनुसार इन दोनों चीजों में से कोई एक चीज गिफ्ट कर  सकते हैं। 

डॉल हाउस 

Doll house
डॉल हाउस

डॉल हाउस या बार्बी का सेट बच्चों के लिए ले सकते हैं। बच्चों को घर बनाना औऱ सजाना बेहद पसंद आता है। इसलिए चाहें तो टेडी बियर भी दे सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल