Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गलतियों के लिए बार-बार माफी मांगता रहता है आपका पार्टनर, ऐसे लगाएं पता कि सॉरी दिल से बोला जा रहा है या नहीं

गलतियों के लिए बार-बार माफी मांगता रहता है आपका पार्टनर, ऐसे लगाएं पता कि सॉरी दिल से बोला जा रहा है या नहीं

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 04, 2024 03:01 pm IST, Updated : Sep 04, 2024 03:01 pm IST

क्या आपका पार्टनर भी अक्सर आपसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता रहता है? अगर हां, तो आपको भी दिखावटी और सच्ची माफी के बीच के फर्क को पहचानना सीख लेना चाहिए।

Genuine VS Fake Apologies- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Genuine VS Fake Apologies

कपल्स के बीच में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए अक्सर एक पार्टनर को दूसरे पार्टनर से माफी मांगनी पड़ती है। झगड़ा सॉल्व करने के लिए एक पार्टनर अपनी गलती मान लेता है और दूसरा पार्टनर उसे माफ भी कर देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं आपके पार्टनर की माफी फेक यानी दिखावटी तो नहीं है? आइए कुछ ऐसे साइन्स के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता है कि माफी मांगने वाला शख्स सॉरी बोलकर महज दिखावा कर रहा है या फिर उसे सच में अपनी गलती का एहसास है। 

माफी मांगने के साथ बहाने बनाना

अगर आपका पार्टनर आपसे माफी मांगते समय बार-बार अपनी गलती को कोई न कोई बहाना बनाकर जस्टिफाई कर रहा है तो समझ जाइए कि उसे अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं है। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपसे माफी मांगते हुए कहता है कि आगे से वो गलती रिपीट नहीं करेगा तो इसका मतलब है कि आपका पार्टनर दिल से आपको सॉरी बोल रहा है।

इमोशनली ब्लैकमेल करना

अगर आपका पार्टनर इस तरह की बातें करता है कि आपके माफ न करने पर वो कुछ कर बैठेगा तो जाने-अनजाने में आप अपने पार्टनर के इमोशनल ब्लैकमेलिंग का शिकार बन रहे हैं। दिल से मांगी जाने वाली माफी कभी भी इमोशनली ब्लैकमेलिंग के ऊपर निर्भर नहीं करती है। 

बार-बार वही गलती रिपीट करना

एक-दो बार नहीं, बार-बार एक ही गलती को रिपीट करना और फिर सॉरी कह देना। इसका मतलब है कि आपका पार्टनर झगड़े को अवॉइड करने के लिए सॉरी कह देता है। अगर उसे सच में अपनी गलती पर अफसोस होता तो वो बार-बार वही गलती रिपीट नहीं करता।

दोषी महसूस कराना

जब आपका पार्टनर आपसे माफी मांगने के बाद आपको ही दोषी ठहराने लग जाए तो समझ जाइए कि उसने सिर्फ बात को खत्म करने के लिए सॉरी बोला था। अगर माफी दिल से मांगी जाए तो गलती पर शख्स को पछतावा होता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement