1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Valentine Day Gifts: चॉकलेट-फूल नहीं, कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट

Valentine Day Gifts: चॉकलेट-फूल नहीं, कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2022 11:49 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 11:49 am IST

Valentine Day Gift Idea: अगर आप वैलेंटाइन के मौके पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां पर बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इससे वैलेंटाइन को स्पेशल बनाया जा सकता है।

Valentine Day Gift- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

Highlights

  • अपने पार्टनर को दें कुछ ऐसे गिफ्ट्स
  • कपल्स के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
  • पार्टनर को ऐसे कर सकते हैं सरप्राइज

Valentine Day Gifts: वैलेंटाइन वीक- 2022 की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी में कपल्स के लिए ये कुछ दिन फेस्टिवल की तरह होता है। इस दौरान कपल्स एक दूसरे को बेस्ट गिफ्ट देने की कोशिश करते हैं। मगर वैलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास करना भी पड़ेगा। इसलिए तोहफे के नाम पर सिर्फ चॉकलेट, फूल आदि ना दें।

अगर अपने पार्टनर के लिए कुछ खास गिफ्ट देते हैं तो ये वैलेंटाइन डे यादगार हो सकता है। इसलिए आप कुछ इस तरह से गिफ्ट देने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके हिसाब से लड़के या लड़कियां अपने पार्टनर को बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं।

फिटनेस फ्रीक पार्टनर के लिए गिफ्ट

क्या आपका पार्टनर फिटनेस फ्रीक है? अगर हां तो आप उस हिसाब से अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट देने की सोचें। इससे पता चलेगा कि आप कितना ख्याल रखते हैं। आप फिटनेस बैंड (वॉच), जिम बैग आदि चीजों को दें।

कस्टमाइज्ड गिफ्ट
अगर आप कुछ खास देना चाहते हैं तो आप कस्टमाइज्ड गिफ्ट के बारे में सोचें। जैसे- आप कुछ तस्वीरों के कोलाज, कैरीकेचर, बेडरूम लाइट आदि चीजों को देने के बारे में सोचें। आप इस तरह के गिफ्ट से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

ग्रूमिंग बॉक्स
ग्रूमिंग बॉक्स भी सस्ते दाम में अच्छा साबित हो सकता है। इस तरह के बॉक्स ऑनलाइन मिल जाएंगे जिसमें ग्रूमिंग से जुड़ी जरूरी चीजें मिलती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को इस तरह का गिफ्ट देते हैं तो ये काम आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल