1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें 5 कप कॉफी का सेवन, नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी

रोजाना करें 5 कप कॉफी का सेवन, नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2017 05:41 pm IST,  Updated : May 30, 2017 05:41 pm IST

रोजाना पांच कप कॉफी पीने से आमतौर पर होने वाला प्राथमिक यकृत (जिगर) कैंसर का खतरा घटकर आधे से भी कम रह जाएगा। यह बात एक शोध में सामने आई है।

amazing health benefits of drinking coffee- India TV Hindi
amazing health benefits of drinking coffee

लंदन: रोजाना पांच कप कॉफी पीने से आमतौर पर होने वाला प्राथमिक यकृत (जिगर) कैंसर का खतरा घटकर आधे से भी कम रह जाएगा। यह बात एक शोध में सामने आई है। इस शोध का प्रकाशन जर्नल 'बीएमजे ओपेन' में किया गया है। इसमें कहा गया है कि ज्यादा कॉफी की खपत से हिपेटोसेल्युलर कैंसर (एचसीसी) से अधिक सुरक्षा होती है। यह दुनिया भर में होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण है। (रोजाना करें शहद के साथ इन चीजों का सेवन, मिलेगा बेहतरीन लाभ)

इसमें कहा गया है कि कैफीन वाली कॉफी एक कप से ज्यादा पीने पर एचसीसी होने का खतरा 20 फीसदी कम हो जाता है। इसी तरह से दो कप से ज्यादा कॉफी पीने से 35 फीसदी की कमी आती है।

साउथहैम्पटन विश्वविद्यालय के प्रमुख लेखक ओलिवर कनेडी ने कहा, "कॉफी को व्यापक तौर पर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और हालिया निष्कर्षो से पता चलता है कि इसका यकृत कैंसर के खतरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।"

कनेडी ने कहा, "हम यह नहीं सुझाव दे रहे हैं कि हर व्यक्ति को रोजाना पांच कप कॉफी पीनी शुरू कर देनी चाहिए। कॉफी-कैफीन की उच्च मात्रा भी खतरों से खाली नहीं है। खासकर गर्भवती महिलाओं को तो ज्यादा चाय व काफी पीने से बचने की जरूरत है। सिर्फ एक बात ध्यान में रखने की है कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा न लें।"

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल