1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उदयपुर में रेव पार्टी का पर्दाफाश, पुलिस ने 80 लोगों को किया गिरफ्तार

उदयपुर में रेव पार्टी का पर्दाफाश, पुलिस ने 80 लोगों को किया गिरफ्तार

 Written By: Ramesh Garg
 Published : Apr 07, 2015 09:42 am IST,  Updated : Apr 07, 2015 11:30 am IST

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में नशे और जिस्मफरोशी के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उदय पैलेस रिजॉर्ट में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुये 80 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें 16 महिलाएं

- India TV Hindi

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में नशे और जिस्मफरोशी के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उदय पैलेस रिजॉर्ट में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुये 80 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं।

इन लोगों पर नाइट पार्टी की आड़ में नशे और जिस्मफरोशी का धंधा करने का आरोप है। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने नकली ग्राहक बनाकर दो पुलिसकर्मियों को वहां भेजा। उनके इशारे पर जब रिजॉर्ट पर छापा मारा गया तो करीब 80 लोग आपत्तिजनक हालत में पाए गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों मे ज्यादातर कपड़े और मार्बल कारोबारी हैं। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया है।

इस पार्टी की खास तैयारी की गई थी। इसके लिए कपड़े और मार्बल कारोबारियों में प्रचार भी किया गया था। बताया जा रहा है कि नाइट पार्टी के लिए कई शहरों से दो दर्जन से अधिक लड़कियों को मंगवाया गया था।

जिस रिजॉर्ट में ये नाइट पार्टी हो रही थी उसका मालिक पंकज बंसल हिस्ट्रीशीटर है और उदयपुर के गोवर्धन विलास थाने में उस पर कई केस दर्ज हैं लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

इस बीच पुलिस ने इस केस में उसकी पत्नी नीलिमा को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत