1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 जुलाई राशिफल: इन 5 राशियों के मिलेगा बिजनेस में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

18 जुलाई राशिफल: इन 5 राशियों के मिलेगा बिजनेस में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2019 03:01 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:54 am IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरूवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 18 july 2019
Horoscope 18 july 2019

तुला राशि
गुरुवार को आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
गुरुवार को आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल