1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 सितंबर राशिफल: बन रहा है सौभाग्य योग, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

18 सितंबर राशिफल: बन रहा है सौभाग्य योग, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 05:40 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र में सौभाग्य योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को अचानक धनलाभ और बिजनेस, नौकरी में साभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

18 september 2018 rashifal
18 september 2018 rashifal

कुंभ राशि
आज आपका दिन फायदा देने वाला रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरु करेंगे, उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में सब बढ़िया ही रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आज आपके सोचने का तरीका आकर्षक रहेगा और काम करने का तरीका उससे भी अच्छा रहेगा। पुराने विवाद और टकराव भी आज खत्म हो सकते हैं। सामने आने वाली हर स्थिति को अच्छे से समझकर काम करेंगे। आपको अपनी सफलता पर गर्व होगा।  घर से निकलते समय माथे पर रोली का टीका लगाएं, जीवन में दूसरे लोगों से मदद मिलती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल