1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा खास, पैसे, नौकरी और व्यवसाय में मिलेगी सफलता

22 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा खास, पैसे, नौकरी और व्यवसाय में मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 02:19 pm IST

  आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है जो सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019 Image Source : PIXABY

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है जो सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तरभाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं आज बेहद ही खास सावन महीने का पहला सोमवार है। जो भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इस दिन शिव के निमित्त कुछ खास उपाय करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। सावन के सोमवार का व्रत खासतौर से कुंवारी कन्याओं के लिए काफी फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से उन्हे एक श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलता है। इसके साथ ही अगर आप सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने के बारे में लंबे समय से सोच रहे थे तो आज का दिन इस व्रत को शुरू करने के लिए सबसे शुभ है। जो भी सावन महीने के सोमवार का व्रत करता है उन्हे मनोवांछित फल की प्राप्ति ज़रूर होती है। 

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं | कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | अचानक धन लाभ होने की संभावना है | इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है | किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है | धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं | ये यात्रा सुखद भी रहेगी | ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी | 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा | जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा | आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी | इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी | कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे | दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा | अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल