1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 मई राशिफल: कन्या राशि वालों के रिश्तों में हो सकती है अन-बन, करें ये उपाय

27 मई राशिफल: कन्या राशि वालों के रिश्तों में हो सकती है अन-बन, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2019 02:51 pm IST,  Updated : May 27, 2019 10:07 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज के दिन माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करके उन्हें बांसी भोजनका भोग लगाने की परंपरा है।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि - आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी । समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा । किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा । पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है । आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । अपने लक्ष्य तक पहुंचने में माता-पिता की राय बेहतर साबित होगी । जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, आज उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे । बच्चे दोस्तों से मिलने उनके घर जायेंगे । कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, यात्रा सुखद रहेगी । 

मकर राशि - आपकी पैसों की चिंता दूर होगी । पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे । आपका कोई जरूरी काम आज पूरा होगा । आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज अजनबी लोगों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए । आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है । दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं । लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है । आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है । शिव जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल