1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 जुलाई राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार रहेगा उन्नति वाला दिन, जानें अन्य राशियों का भी हाल

30 जुलाई राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार रहेगा उन्नति वाला दिन, जानें अन्य राशियों का भी हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 10:14 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तन कर रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे।आपके सकारात्मक विचार की तारीफ होगी। बॉस खुश होकर आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे।आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।आपको सबका भरपूर सहयोग मिलेगा।चिड़ियों को दाना खिलाएं, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि - वालों आज दिनभर व्यस्तता बनी रह सकती है।कोई रिश्तेदार आपके विचारों का विरोध कर सकता है।नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं।आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है।किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल