1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अक्टूबर का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

13 अक्टूबर का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 06:03 pm IST

 आज सुबह 11:35 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। आज अनुराधा नक्षत्र में अयुष्मान योग बन रहा है। जिससे हर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 13 october 2018
Horoscope 13 october 2018

धनु राशि
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपको फायदा भी पूरा होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आपके रिश्तों में मिठास आएगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि
आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आज आप कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मूड पूरा दिन बदलता रहेगा। कुछ लोगों के साथ अनबन होने की संभावना है, इसलिए किसी से भी संभलकर बात करें। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आप बेहतर महसूस करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल