1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2021 06:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:39 pm IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि रात 3 बजे तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम- India TV Hindi
राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना Image Source : INDIA TV

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि रात 3 बजे तक रहेगी। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। इसके साथ ही वृद्धि योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 3 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि 

आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है, किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कारोबारियों को अचानक कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रो को टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपके सभी काम पूरे होगे। किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

4 मार्च को सूर्य को गोचर, 'स', 'द' सहित इस नाम के लोग रहें संभलकर

वृष राशि
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। सेहत के लिहाज से पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। 

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

मिथुन राशि 
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा, रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई व्यापार शुरू करने की सोच रहे है, तो आज कर सकते है। छात्रो को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। घर में माता आपकी किसी बात को लेकर तारीफ़ कर सकती है| विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। 

Angarki Chaturthi 2021: 2 मार्च को अंगारकी गणेश चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कर्क राशि 
आज आपको किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। बच्चो की खिलखिलाहट से घर में खुशी का माहौल बनेगा। अगर आप राजनिति क्षेत्र से जुडे है, तो आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। शाम को जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

सिंह राशि 
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में पिता का सहयोग मिलेगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

कन्या राशि 
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। हिस्ट्री स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी नये कारोबार की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जायेंगे, जिससे शाम तक आपको थकान महसूस हो सकती है। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

तुला राशि 
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय से रूका हुआ पैसा भी वापस आयेगा।

वृश्चिक राशि 
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोशल मिडिया के ज़रिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। 

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

धनु राशि 
आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उन्हें अच्छे ऑफर आयेंगे। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। नई जिम्मेदारियों को निभाने में भी सक्षम होंगे।

मकर राशि 
आज बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है, आपको उनसे बचना चाहिए। घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। 

राशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का साम
Image Source : INDIA TVराशिफल 2 मार्च: मीन राशि के जातकों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, वहीं इन्हें करना पड़ेगा परेशानी का सामना

कुंभ राशि 
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। सोने का व्यापार कर रहे लोगो को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा । आज किसी कार्य में आपको बड़ी बहन की मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो जायेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

मीन राशि 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता- पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होंगी।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल