1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जुलाई 2021: वृष और कन्या राशि का बढ़िया रहेगा दिन, वहीं इनकी सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

राशिफल 7 जुलाई 2021: वृष और कन्या राशि का बढ़िया रहेगा दिन, वहीं इनकी सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 06, 2021 05:42 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 10:53 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

राशिफल 7 जुलाई 2021- India TV Hindi
राशिफल 7 जुलाई 2021 Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है।  त्रयोदशी तिथि देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही बुध प्रदोष का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 25 जुलाई की सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि  

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे।घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष राशि  
आज का दिन यात्रा में बीत सकता है।ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं।

राशिफल 7 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जुलाई 2021

मिथुन राशि  
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं।आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है।

राशिफल 7 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जुलाई 2021

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि 
आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने जा सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। छात्र अपने करियर सम्बन्धी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है।

राशिफल 7 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जुलाई 2021

तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

राशिफल 7 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जुलाई 2021

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे,वो पूरा हो सकता है। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं 

मकर राशि
आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 

राशिफल 7 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 7 जुलाई 2021

कुंभ राशि 
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए।

मीन राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल