1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 जनवरी: मंगलवार को बन रह है परिध योग, मेष, कर्क सहित इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

राशिफल 28 जनवरी: मंगलवार को बन रह है परिध योग, मेष, कर्क सहित इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:10 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Rashifal 28 January 2020
Rashifal 28 January 2020

सिंह राशि 
आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं | घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे | इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी | आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा | घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि 
आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा | साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे | संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी | उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है | आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे | दूध का दान करें  , घर में सुख-शांति बनी रहेगी | 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल