1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अगस्त: माह के पहले ही दिन लग रहें है कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

राशिफल 1 अगस्त: माह के पहले ही दिन लग रहें है कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2019 02:09 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 10:16 am IST

अगस्त माह के पहले ही दिन कई शुभ योग के साथ नक्षत्र बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope 1 august
horoscope 1 august

तुला राशि
आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है | कुछ कामों को आप कम समय में निपटा लेंगे | इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है | आसपास के लोगों के साथ थोड़ी बहस हो सकती है | आज माता-पिता का सहयोग मिल सकता है | अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है | व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है | आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए | चींटियों को चीनी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

वृश्चिक राशि
आज नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं | आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी | किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है | कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत हो सकती है | आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है | स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है | मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल