1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 अगस्त: एकादशी के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

राशिफल 10 अगस्त: एकादशी के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 09, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 10:40 am IST

शनिवार को एकादशी के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेहगा आपका दिन।

horoscope 10 august 2019 ekadashi
horoscope 10 august 2019 ekadashi

सिंह राशि
आज बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है | मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। किसी छोटी बच्ची के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा |

कन्या राशि
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आपको कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। आज आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। कुछ जरूरी लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। ऑफिस मीटिंग के दौरान आप अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। सब लोग आपकी प्रेजेन्टेशन से खुश होंगे। आज आप किसी पारिवारिक काम के लिये दोस्तों से मदद ले सकते हैं। जो लोग मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का मौका मिल सकता है। श्री गणेशाय नमः मंत्र का 5 बार जप करें, आपकी मीटिंग सफल रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल