1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 अगस्त: शुक्रवार को मंगल का सिंह में गोचर, इन राशियों के लिए होगा शुभ तो इन्हें होगी हानि

राशिफल 9 अगस्त: शुक्रवार को मंगल का सिंह में गोचर, इन राशियों के लिए होगा शुभ तो इन्हें होगी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 02:23 pm IST

जहां एक ओर गुरुवार को मंगल कर रहा है सिंह पर गोचर वहीं दूसरी ओर बन रहा है शुभ योग। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 9 august 2019
Horoscope 9 august 2019

सिंह राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आप काम की रुकावटें दूर होंगी । जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। जरूरतमंदों को लाल रंग का कपड़ा भेंट करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठकर घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल