1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ने किया गोचर, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

बुध ने किया गोचर, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2021 10:35 am IST,  Updated : Jan 05, 2021 11:51 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 5 जनवरी तड़के 3 बजकर 55 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मकर राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए।

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर- India TV Hindi
5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर Image Source : INDIA TV

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 5 जनवरी तड़के 3 बजकर 55 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 25 जनवरी की शाम 4 बजकर 29 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इनकी दिशा उत्तर है, तो वहीं इनका तत्व पृथ्वी है।

बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान का कारक है। यह बुद्धि और वाणी के देवता है। इनका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इनका प्रभाव रहता है। बुध के मकर राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी। नयी चीजों को सिखने का मन करेगा। शास्त्र आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा, लेकिन 25 जनवरी तक किसी भी चीज़ का लालच करना आप पर भारी पड़ सकता है। साथ ही किसी की मदद का गलत फायदा न उठाएं। शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये 25 जनवरी तक बाहर का खाना-पीना अवॉयड करें।

Financial Horoscope 2021: नया साल 4 इन राशियों को कर देगा मालामाल, वहीं इन्हें हो सकता है आर्थिक नुकसान

वृष राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आयु में भी वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी।शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें। मिट्टी के बर्तन में खुम्बियां रखकर, उस पर ढक्कन लगाकर मन्दिर में दे आएं।

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर
Image Source : INDIA TV5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

मिथुन राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन को संभालकर रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आपको इस दौरान मकान भी बदलना पड़ सकता है। अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर या शहद भरकर वीराने में दबा दें।  तांबे के बर्तन में साबुत मूंग भरकर, उसका ढक्कन बंद करके बहते पानी में प्रवाहित कर दें।   

Shubh Muhurat 2021: नए साल में बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी से लेकर दिसंबर तक पड़ने वाले शुभ योग  

कर्क राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपको धन लाभ मिलेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। साथ ही अगर आपके ऊपर कोई मुकदमा या केस चल रहा है, तो 25 जनवरी तक उसकी दलीलें आपके पक्ष में होंगी। आपकी कलम आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें। अपनी बहन, बुआ को हरे रंग का कुछ गिफ्ट करें।

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर
Image Source : INDIA TV5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

सिंह राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपका दिल बड़ा होगा। आप दूसरों की मदद करेंगे। कोई भी काम धैर्य से करने पर सफलता मिलेगी और साथ ही धन लाभ मिलेगा। समुद्री यात्राओं के जरिये व्यापार करने वालों की यात्रा भी शुभ फलदायी होगी। साथ ही बुध का यह गोचर आपकी वाणी को प्रभावशाली बनायेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये किसी शुभ कार्य के लिये घर से बाहर जाते समय कन्या को फूल गिफ्ट करें। दूध की बोतल वीराने में दबा दें।

शुक्र ने किया धनु राशि में प्रवेश, वृश्चिक राशि सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ

कन्या राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। किसी भी कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवन में और पढ़ाई में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही संतान का सुख मिलेगा। वहीं जिनके पहले से बच्चे हैं, उनके बच्चों की तरक्की होगी और जीवन में भरपूर रोमांस मिलेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गले में तांबे का पैसा धारण करें। गाय की सेवा करें, स्वयं का और संतान का भाग्य उत्तम होगा।   

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर
Image Source : INDIA TV5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

तुला राशि
बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आपके साथ-साथ दूसरों के लिये भी शुभ होगा। आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा, लेकिन इस बीच अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बुध की अशुभ स्थिति में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए 25 जनवरी तक केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।  ऐसी कोई चीज़ खाएं, जिसमें केसर मिला हो।

वृश्चिक राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आपकी आयु में वृद्धि करेगा और दूसरों के साथ आपकेअच्छे सम्बन्धबनायेगा। 25 जनवरी तक आप अपनेविचारों को अभिव्यक्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप और आपके भाई-बहनों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी तक फिटकरी से दांत साफ करें। रात को फिटकरी के नमकीन पानी में हरे मूंग भिगोकर रख दें और सुबह उठकर पशुओं को खिला दें।

करियर राशिफल 2021: मेष राशि वालों को शुरुआती दिनों में मिलेगा अच्छा परिणाम, इन 2 महीनों में बरतें सावधानी

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर
Image Source : INDIA TV5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

धनु राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपके धनकोष में वृद्धि होगी। साथ ही आपके परिवार वालों के लिये भी यह फायदेमंद होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी और माता का सुख मिलेगा। 25 जनवरी तक आप अपनी तरह से खुश रहने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब होंगे। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अगर पहन सकते हैं तो नाक में चांदी पहनें वरन् मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन लगाकर पानी में बहा दें।

मकर राशि
बुध आपके पहले स्थान पर, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेगा। लग्न स्थान पर बुध के इस गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी, समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी और संतान पक्ष को न्यायालय से लाभ मिलेगा। हालांकि बुध का यह गोचरआपको थोड़ा स्वार्थी और शरारती प्रवृत्ति का बना सकता है। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये 25 जनवरी तक हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें। अपने किसी भी काम को करने से पहले उसकी दिशा सूची तैयार कर लें, ताकि बाद में आपका ध्यान न भटके।

5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर
Image Source : INDIA TV5 जनवरी को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, मिथुन राशि सहित ये 5 राशियों के जातक अपना धन रखें संभालकर

कुंभ राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आपको शैय्या सुख दिलायेगा। समाज में आपका और आपके परिवार का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन 25 जनवरी तक आपको अपने पैसे सम्भालकर रखने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए भगवान गणेश की उपासना करें और ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।  25 जनवरी तक गले में पीला धागा पहनकर रखें।

मीन राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह आपकी सन्तान की तरक्की करायेगा। 25 जनवरी तक आपको कुछ नया हुनर सिखने का मौका मिलेगा, लेकिन समय सिर्फ एक बार आता है। इसलिए समय की कीमत को पहचानकर ही आगे बढ़ें। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए तांबे का पैसा गले में धारण करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल