1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों के लोग रहें सावधान

Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों के लोग रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2021 06:37 am IST,  Updated : Nov 19, 2021 06:37 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा?

Chandra Grahan 2021 Horoscope- India TV Hindi
Chandra Grahan 2021 Horoscope Image Source : TWITTER/SJB_ASTRO

Highlights

  • चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा
  • वृष राशि और कृतिका नक्षत्र पर लग रहा है ये चंद्र ग्रहण।
  • अरुणाचल प्रदेश के जिस हिस्से में यह ग्रहण दिखायी देगा वहां भी चंद्रोदय के समय ग्रहण बहुत ही कम समय के लिये दिखेगा |

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण है। जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा क्रमशः एक ही सीध में होते हैं या चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है तब चंद्र ग्रहण लगता है और अबकी बार चन्द्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की प्रच्छाया से ढका हुआ रहेगा। अतः यह खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

वृष राशि और कृतिका नक्षत्र पर लगने वाला यह ग्रहण ग्रस्तोदित खण्डग्रास रूप में अरुणाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में ही दृश्य होगा। इसके आलावा पूरा भारतीय परिक्षेत्र ग्रहणयुक्त रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के जिस हिस्से में यह ग्रहण दिखायी देगा वहां भी चंद्रोदय के समय ग्रहण बहुत ही कम समय के लिये दिखेगा। यह ग्रहण प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन, न्यूजीलैंड तथा हिन्द महासागरीय क्षेत्र के पूर्वी इलाकों में दिखाई देगा। 

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें इन 4 चीजों का दान, होगी हर परेशानी दूर

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार इस चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल शाम 4 बजकर 17 मिनट पर होगा। अतः इस ग्रहण का पर्वकाल 03 घंटे 28 मिनट का होगा, जबकि इसका सूतक बीती रात 3 बजकर 49 मिनट से ही शुरू हो चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारम्भ होने के 09 घंटे पहले लग जाता है।

मेष राशि

यह चंद्र ग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा और यह स्थान धन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको अपने धन के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। लिहाजा इस चिंता से मुक्ति के लिये आज आपको घर की बुजुर्ग महिला की सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त

वृष राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके पहले स्थान पर लगेगा और यह स्थान स्वयं का माना जाता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। लिहाजा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति पाने के लिये आज आपको बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

Chandra Grahan 2021 Horoscope
Image Source : INDIA TVChandra Grahan 2021 Horoscope

मिथुन राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके बारहवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके शैय्या सुख पर यह ग्रहण लगेगा। परिवार को लेकर आज आपको कुछ चिंता हो सकती है। अतः पारिवारिक चिंता से मुक्ति पाने के लिये आज आपको अपने किसी भी कार्य की शुरुआत पानी पीकर करनी चाहिए। 

कर्क राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा और ग्यारहवां स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव आपके लिये अच्छे होंगे। आपको सुख की प्राप्ति होगी। लिहाजा ये शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये आज आपको दूध से बनी कोई चीज़ छोटे बच्चों को खिलानी चाहिए। 

Chandra Grahan 2021 Horoscope
Image Source : INDIA TVChandra Grahan 2021 Horoscope

सिंह राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके और आपके पिता के करियर पर यह ग्रहण लगेगा। आप और आपके पिता को मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। अतः मानसिक रूप से परेशानियों से बचने के लिये आज आपको रात के समय दूध पीने से बचना चाहिए। 

कन्या राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके भाग्य पर लगेगा। इससे आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अतः चन्द्रदेव के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज आपको एक कटोरी में सफेद चावल डालकर अपने मन्दिर में रखने चाहिए और ग्रहण के बाद उन्हें दान करना चाहिए। 

Chandra Grahan 2021 Horoscope
Image Source : INDIA TVChandra Grahan 2021 Horoscope

तुला राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा और यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपकी आयु में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको धन लाभ होगा। अतः चन्द्रदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा, यानि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों पर यह ग्रहण लगेगा। इसके प्रभाव से आपको अर्थ की हानि होगी। आपको धन-सम्पत्ति का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः नुकसान से बचने के लिये आज आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए। 

Chandra Grahan 2021 Horoscope
Image Source : INDIA TVChandra Grahan 2021 Horoscope

धनु राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा और यह स्थान स्वास्थ्य, मित्र और शत्रुओं से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। लिहाजा इन उतार-चढ़ावों से बचने के लिये आज आपको अपने पिता को अपने हाथों से दूध पिलाना चाहिए।

मकर राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके पांचवें स्थान पर लगेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है। लिहाजा इस तरह की परेशानियों से बचने के लिये आज आपको थोड़े-से चावल और मिश्री बहते जल में प्रवाहित करनी चाहिए। 

Chandra Grahan 2021 Horoscope
Image Source : INDIA TVChandra Grahan 2021 Horoscope

कुंभ राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा और चौथा स्थान माता, भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। लिहाजा लाभ की स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज आपको मन्दिर में जाकर माथा टेकना चाहिए। 

मीन राशि
यह चंद्र ग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा और तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके भाई-बहनों के धन में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भी उनसे आर्थिक रूप से सपोर्ट मिलेगा। अतः भाई-बहनों का साथ बनाये रखने के लिये और उनकी आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये आज आपको रिश्ते में घर की बड़ी महिलाओं को प्रणाम करना चाहिए और उनके काम में सहयोग देना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल