1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले जातक का बन सकता है रूका हुआ काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

21 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले जातक का बन सकता है रूका हुआ काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 06:28 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है । साथ ही आपको बता दें कि आज कालाष्टमी है । जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने वाला है । ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा । दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे । आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । परिवार के लोग मददगार साबित होंगे । किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा । ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको कारोबार में धन लाभ होगा ।

मकर राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं । संतान के साथ थोड़े विवाद होने की संभावना बन रही है । आपको किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए । आप थोड़े ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं । जरा-सी भी बात आपको चुभ सकती है । कन्या को वस्त्र भेट करें, घर में खुशियों का आगमन होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल