1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 अप्रैल: वृष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 10 अप्रैल: वृष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2020 07:33 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:00 am IST

वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सिद्धि, विशाखा नक्षत्र, पताल लोक की भद्रा रहेगी | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 10 अप्रैल 2020
राशिफल 10 अप्रैल 2020

कुंभ राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे । रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी | किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा | कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे | अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है | ऑफिस के सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मदद लेंगे। लवमेटस अपनी शादी की बात घर पर करेंगे | जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होता रहेगा | अपने गुरु का ध्यान करके प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी |

मीन राशि
शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा | इस राशि के नवविवाहित जातकों का दिन खुशियों भरा रहेगा | पारिवारिक चीज़ों को आप अच्छे से संभाल लेंगे | ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज फायदा होगा | लवमेटस एक दुसरे के प्रति विश्वास बनायें रखे, रिश्तें अच्छे बने रहेंगे | करियर में आपको सफलता मिलेगी | विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होगी | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल