1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 अप्रैल: वृष राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल 13 अप्रैल: वृष राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 02:54 pm IST

शाम 7 बजकर 8 मिनट तक परिघ योग रहेगा | इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2020- India TV Hindi
राशिफल 2020

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है | षष्ठी तिथि आज शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी | उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जायेगी | आज शाम 7 बजकर 8 मिनट तक परिघ योग रहेगा | इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है | इसके आलावा आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा | मूल नक्षत्र के दौरान जन्मे लोगों को आज के दिन साल के पेड़ की उपासना जरूर करनी चाहिए।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में खुशी का माहौल बनेगा | संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा | आपके व्यापार की गति थोडी धीमी होगी | आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे | माता पिता आपके  कार्यों से प्रसन्न होंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी | लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे | अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा | लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा | बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा | घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा | सेहत बेहतर बनी रहेगी | परिवार वालो कि सलहा भविष्य के लिए लाभदायक होगी | शिवलिंग का दर्शन करें, दर्शन करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं है | आप घर पर ही इंटरनेट पर शिवलिंग का दर्शन करके प्रणाम करे, परिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | आमदनी में इज़ाफ़ा होने के योग बन रहे है | पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे | इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | आज आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा | विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाले है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी परेशानियों का हल मिलेगा | 

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है | कोर्ट- कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं | आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं | आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे | कामकाज की अधिकता सेहतपर असर डाल सकती है | सूर्य देव को जल चढाए आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | इस राशि के लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा | किसी करीबी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी | आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है | सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार ना होने में परेशानी आयेंगी | जीवनसाथी से ली गयी सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगार साबित होगी | भगवान शिव को मीठी खीर का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे | जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उनके काम में थोड़ा रुकवाट आएगी | किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | मिट्टी के बरतन में पक्षियों के लिए पानी रखें, घरेलू कलेश दूर होंगे | यहां एक बात का ख्याल रखे पानी पक्षियों के लिए रखना है, कबूतरों के लिए नहीं |

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | इस राशि के विद्यार्थियों का  मन आज पढ़ाई से हट  सकता है, बेहतर होगा पढ़ाई में मन लगायें | आज आप जबतक बहुत जरुरी ना हो तबतक घर से बाहर ना ही निकले तो अच्छा है | कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेगा | गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि
आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है | इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है | आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे | गोमती चक्र पर्स या तिजोरी में रखें, आर्थिक स्थिति मजबुत होगी।
 
धनु राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा | परिवार के साथ घर पर समय बितायेंगे| ऑफिस के लोग आपके काम को लेकर तारीफ़ होगी | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है | रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा | स्वास्थ्य फिट रहेगा | अपने ही लोगों का साथ मिलेगा | किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा | अपने ईष्टदेव का ध्यान कर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें | धन लाभ के नए अवसर नजर आ सकते हैं | इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं | परिवार का खर्च बढ़ सकता है | किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा | दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है | सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी।

 कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे | आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा | इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को करोना के चलते व्रक फॉम  होम मिलेगा | अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

 
मीन राशि 
आज आपका काम मन-मुताबिक होगा | मित्रों के साथ फॉन पर किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है | किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा | दामपत्य जीवन मधुर रहेगा | आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं | आज खुद  को शांत बनाये रखेंगे | कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं | सुर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम:  का 11 बार जाप करे, धन धान्य में की  वृद्धि होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल