1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल: मंगलवार को लग रहा है शिव योग, कुंभ सहित इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

राशिफल 14 अप्रैल: मंगलवार को लग रहा है शिव योग, कुंभ सहित इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:40 am IST

वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार के साथ शिव योग बन रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 14 अप्रैल
राशिफल 14 अप्रैल

मिथुन राशि 
कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जायेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को फ़ोन पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चें आपके साथ गेम खेलने की जिद्द करेंगे। दिनचर्या में बदलाव आने से आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा 

कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। कहीं से पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अपना कार्य पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। बिजनेस मीटिंग के लिये पहले से बना टिकट कोरोना के वजह से आज कैंसिल करना पड़ेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार सहित घर पर ही कोई मूवी देखेंगे। हनुमान जी का ध्यान करके प्रणाम करें, कारोबार में वृद्धि होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल