1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 मार्च: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर

राशिफल 14 मार्च: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 09:10 am IST

शनिवार की सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल की शाम 8 बजकर 23 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 14 march 2020
Horoscope 14 march 2020

कुंभ राशि 
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास से आप  सभी कामों में सफलता हासिल कर पायेंगे। ऑफिस में काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा,जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा|शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, भय से मुक्ति मिलेगी। 

मीन राशि 
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा|अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल