1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 31 मार्च: मेष राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:43 pm IST

आज नवरात्र का सातवां दिन है | इसके साथ ही मृगसिरा नक्षण लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 march 2020
Horoscope 31 march 2020

सिंह राशि
आपके बच्चों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी काम के नतीजों की अपेक्षा आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि चीज़ों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप किसी व्यक्ति से प्रभावित होंगे | जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्तों के लिये अच्छा रहेगा। ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। दुर्गा मन्दिर में जाकर फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 

कन्या राशि 
आज के दिन मां कालरात्रि की उपासना से आप हर तरह के भय, रोग आदि से दूर रहेंगे। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अधिकारी लोग आपके काम से इम्प्रेस दिखायी देंगे। स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिये किसी कॉलेज में फॉर्म भर सकते हैं। समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आपसे कुछ लोग घर पर मिलने आ सकते हैं। किसी काम में पहले किये गये निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। देवी मां के मन्दिर में शंख दान करें, आपके काम अच्छे से पूरे होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों  के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल