1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 मार्च: मिथुन राशि के लोग कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोचे, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 6 मार्च: मिथुन राशि के लोग कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोचे, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 02:29 pm IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी के साथ शोभन योग लग रहा हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन। 

Horoscope 6 march  2020
Horoscope 6 march  2020

मिथुन राशि 
आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आज काम का बोझ अधिक होगा।इस राशि के छात्रों का आज दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज आप अपनी गलतियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। मंदिर में दर्शन के लिए भी जायेंगे।अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें,पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे|

कर्क राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, महिलायें इस बात का ज्यादा ख्याल रखें। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर सयम रखें। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए| अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी|किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। मां दुर्गा की धूप, दीप से पूजा करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल