1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 अप्रैल: वृश्चिक राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल 9 अप्रैल: वृश्चिक राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 02:49 pm IST

गुरुवार से बैशाख माह की शुरुआत हो रही हैं। इसके साथ ही स्वाती नक्षत्र रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 9 अप्रैल 2020- India TV Hindi
राशिफल 9 अप्रैल 2020

वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीय तिथि देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 15 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में स्वाती 15वां नक्षत्र है। स्वाती नक्षत्र का अर्थ है- स्वतः आचरण करने वाला, यानि स्वतंत्र| इस नक्षत्र में जन्मे जातक बहुत स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और खुलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिलेगा । किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नई जगह निवेश करना चाह रहे है तो थोड़ा रूक जाय़े । नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। भगवान विष्णु को पीले फुल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

वृष राशि 
आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम के लिए दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनके नज़रों में आपका मान-सम्मान और बढेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभहोगा। लवमेटस के रिश्तों में नयापन आयेगा। भगवान श्रीहरी के मंत्र- ॐ विष्णवे नम: का 11 बार जप करें, तरक्की के नये रस्ते खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल