1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 अगस्त: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा लकी, जानिए बाकी का हाल

राशिफल 9 अगस्त: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा लकी, जानिए बाकी का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 05:22 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार की सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

राशिफल 9 अगस्त: - India TV Hindi
राशिफल 9 अगस्त:  Image Source : INDIA TV

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार की सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज हलषष्ठी व्रत है। साथ ही श्रावण कृष्ण पंचमी, भाद्रपद कृष्ण षष्ठी, आश्विन कृष्ण त्रयोदशी और कार्तिक शुक्ल नवमी दीक्षा लेने या दीक्षा देने के लिये सबसे श्रेष्ठ है। इन दिनों में दीक्षा लेने या देने से व्यक्ति को करोड़ों तीर्थों का फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शाम 7 बजकर 6 मिनट से रविवार को पूरा दिन पार कर रात 10 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

पहले किये गये प्रयास का आज  पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को जरूरी मीटिंग मेंअचनक  जाना पड़ेगा।। इस राशि के साइस स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन शुभ सन्देश लेकर आया है। आज दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। आज हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे को  उपहार देंगे। इससे  रिश्ते मजबूत होंगे। आपके रूके हुए काम आज पूरे होंगे। जीवन  में सफलता मिलेगी।
 
वृष राशि
आज उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने का जज्बा आपके दिल में रहेगा। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ सुख से समय बीतेगा।  टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को  धन लाभ के लिए अभी इंतजार करना होगा। आज  किसी करीबी की  मदद  कर सकते हैं। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी।

Hal Shashti 2020: 9 अगस्त को हरछठ व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

राशिफल 9 अगस्त:
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अगस्त: 

मिथुन राशि 
आज आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी पुरानी जमीन से लाभ मिल सकता है।  बच्चों से कोई गिफ्ट मिल सकता  है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें  योग्य रिश्ता मिल जायेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। 

कर्क राशि
आज ऑफिस के किसी काम में थोड़ी रूकावट आ सकती है। दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति कुछ  चिंता उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। माता सब बेहतर बना रहेगा। 

अपना काम निकलवाने के लिए कपटी मनुष्य इस चीज के समान करता है बर्ताव, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बुरा हाल

राशिफल 9 अगस्त:
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अगस्त: 

सिंह राशि
आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में  आपका कोई पुराना दोस्त मदद कर सकता है। परिवार  के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज किसी विचित्र आदमी से मुलाकात हो सकती है| पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल करने की सोचेंगे। आज मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अपने से कम  उम्र के व्यक्ति से उलझने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।   स्वास्थ्य की दृष्टी से दिन मिला-जुला रहेगा।  

कन्या राशि
आज कोई  खास काम पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे साथ ही  आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज  किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा।  बड़ी बहन  के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

राशिफल 9 अगस्त:
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अगस्त: 

तुला राशि 
आज ऑफिस में किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना  है। आपको उन विवादों से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में  मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। ,  जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामनों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने से परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। 

वृश्चिक राशि
आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आज कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान करेंगे।। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

राशिफल 9 अगस्त:
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अगस्त: 

धनु राशि
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लेकर आया है। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के सभी लोग खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे।  पड़ोसे के साथ आज काफी लम्बी  बात होगी। दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। 
 
मकर राशि
आज बैंक से जुड़े लेन-देन में आपको काफ़ी सावधानी बरतनि होगी।  लोन संबंधी कोई काम आज अटक सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है,।  आज  जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं होंगा।  माता की सेहत परेशान कर सकती है।  धैर्य बनाये रखये। इस राशि के विवाहित किसी अच्छी जगह  घूमने  जायेंगे। जो लोग टूरिस्ट गाइड हैं, उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।जल्द ही  आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

राशिफल 9 अगस्त:
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अगस्त: 

कुंभ राशि
आज का दिन खुशियों की वर्षा करने वाला है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ  रचनात्मक करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में सीनियर्स से  अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका दिन बेहतरीन रहेगा। 

मीन राशि 
आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप किसी ऑनलाइन  मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मन में ताजगी का अनुभव होगा। इस राशि के व्यापारी सभी को  अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। बच्चों को किसी नये कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल