1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 अप्रैल 2018: इस माह का आखिरी रविवार, इन राशियों के लिए होगा लकी

राशिफल 29 अप्रैल 2018: इस माह का आखिरी रविवार, इन राशियों के लिए होगा लकी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 02:19 pm IST

रविवार के दिन ये शुभ योग होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों के लइए अशुभ साबित होगा रविवार। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 29 april sunday 2018
horoscope 29 april sunday 2018

कुंभ राशि
आज आपका मन आध्यात्म की ओर लगेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्लान बनेगा। आस-पास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय ठीक है। इस राशि के नौकरी-पेशा लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पयर्टन से जुड़े लोगों को आज धन की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप नया बिजनेस करने की  सोच रहें है तो किसी अनुभवी की राय जरूर लें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बंदर को केले खिलाएं, सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कई उलझे सवालों के जवाब मिल जाने से कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। आज किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है। कुछ निजी कामों में बहन का सहयोग मिलेगा, जिससे समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। विवाहित आज टूरिस्ट प्लेस जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाने से मानसिक तनाव दूर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल