1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है शुभ योग, लेकिन इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर

राशिफल 3 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है शुभ योग, लेकिन इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2018 02:35 pm IST,  Updated : May 03, 2018 07:17 am IST

र होने के साथ-साथ ज्येष्ठा नक्षत्र है। इसके साथ ही परिघ योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ होगा। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिलने के आसार है। आज आपको कहीं से अचानक खुशी मिल सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 3 may thursday 2018
horoscope 3 may thursday 2018

कुंभ राशि
आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आज आप भजन-कीर्तन में शामिल होने की योजना बनाऐंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की संभावना है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलने से आपके सारे काम होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। विदेश में पढ़ने के लिए दोस्त से मदद मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को नए व्यापार में पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। इसमें बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनकी तलाश जल्दी ही पूरी होगी। आपको किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आज किसी से भी वाद-विवाद से बचकर रहने की जरुरत है। वाणी पर संयम  रखें। सुंदरकांड का पाठ करें आपकी हर समस्या दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल